Home दूसरी ख़बरें एसी 24 डिग्री से नीचे नहीं चलेगा

एसी 24 डिग्री से नीचे नहीं चलेगा

https://hindi.newsgate.press/

दिल्ली सरकार ने तय किया है कि उसके दफ्तरों में एसी अब 24 डिग्री सेल्सियस तापमान से नीचे नहीं चलेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

इसके मुताबिक सरकारी दफ्तरों में एसी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चलाए जाएं।

  इन निर्देशों के पालन के लिए सभी विभागों के अध्यक्षों और शाखा प्रभारियों को जिम्मेदार बनाया गया है।

दिल्ली सरकार के तहत सभी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों और स्वायत्त संस्थानों पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इन दिशानिर्देशों में दिल्ली सरकार के दफ्तरों में प्राकृतिक रोशनी का अधिक प्रयोग करने को कहा गया है।

यह भी कि बेवजह बिजली का खर्च बढ़ाने पर रोक लगाई जाए। दफ्तरों के गलियारों और कॉमन क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा रोशनी नहीं करने की हिदायत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here