हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के चुनाव में भाजपा ने तीन निगमों में जीत हासिल की है।
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पालमपुर निगम में में ही जीत सकी। ये नतीजे सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए निराशाजनक हैं।
कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका सोलन और धर्मशाला में लगा है। पिछले चुनाव यानी 2021 में इन दोनों जगह कांग्रेस जीती थी।
पालमपुर की जीत कांग्रेस के लिए थोड़ी राहत वेकर आई है, मगर मंडी, धर्मशाला और सोलन में उसे झटका लगा है। राज्य में दिसंबर 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
ये नतीजे इसलिए भी कांग्रेस की परेशानी की वजह हैं कि खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चारों नगर निगमों में जाकर प्रचार किया था। बल्कि मंडी में उन्होंने सभी वार्डों को विकास के लिए 50-50 लाख रुपए देने का वादा किया था।
लेकिन नतीजे उलटो आए। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि राज्य की जनता कांग्रेस के खिलाफ है और शुरुआत हो गई है।







