Home टूरिज़्म मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में जारी...

मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में जारी किया रेड अलर्ट

https://hindi.newsgate.press/

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्‍सों में तेज बारिश जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

विभाग ने आज गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में मूसलाधार बारिश  का रेड अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में भी मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, केरलम और माहे में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज सामान्‍य बारिश का पूर्वानुमान है।

विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।