Home दूसरी ख़बरें बिहार की हार पर इस्तीफ़े देना चाहते हैं कांग्रेसी नेता

बिहार की हार पर इस्तीफ़े देना चाहते हैं कांग्रेसी नेता

https://hindi.thenewsgate.in

हाल के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन की कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में समीक्षा की जाएगी। इस घोषणा के बाद पार्टी के कई नेता अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर रहे हैं। बताया गया कि बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को भेज दिया है।

  गोहिल ऐसा करने वाले अकेले नेता नहीं हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के कई अन्य़ नेताओं ने भी ऐसा प्रस्ताव दिया है। वे भी यह चाहते हैं कि ताजा चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा की जाए। पार्टी महासचिव तारिक अनवर तो खुल कर कह चुके हैं कि हार के कारणों पर विचार किया जामना चाहिए।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here