Home दूसरी ख़बरें ईरान-अमेरिका समझौते पर हुए डिजिटल हस्ताक्षर : जे डी वांस

ईरान-अमेरिका समझौते पर हुए डिजिटल हस्ताक्षर : जे डी वांस

https://hindi.newsgate.press/

अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह भले ही शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित हो, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया है कि इस समझौते पर दोनों देशों ने रविवार 14 जून 2026 को ही डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षर कर दिये थे।

वेंस ने एबीसी न्यूज के कार्यक्रम ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ में कहा, “हमने कल ही इस समझौते पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर कर दिये थे।”

टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस ने रविवार को एमओयू पर डिजिटल हस्ताक्षर किये थे।

अधिकारी के अनुसार, ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये।

जब अधिकारी से पूछा गया कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने स्वयं इस समझौते पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किये, तो उन्होंने कहा कि ईरान में इस तरह के समझौतों पर आमतौर पर सर्वोच्च नेता हस्ताक्षर नहीं करते।

उन्होंने कहा, “हमारी समझ यह है कि गालिबाफ ईरानी व्यवस्था में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक हैं और उन्हें सर्वोच्च नेता तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दोनों की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर करने और वार्ता करने का अधिकार प्राप्त है।”

अधिकारी ने यह भी कहा कि 2015 में अमेरिका और ईरान के बीच हुए परमाणु समझौते पर भी तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने हस्ताक्षर नहीं किये थे।

इस बीच, समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों के शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में मिलने की संभावना है।