संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक, राष्ट्रीय महत्व के अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से बुलाने की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा , “सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों का मानसून सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।”
करीब चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 19 बैठकें होने की संभावना है।







