Home दूसरी ख़बरें चार राज्यों में SIR का काम शुरू

चार राज्यों में SIR का काम शुरू

https://hindi.newsgate.press/

चार राज्यों में एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है।

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का ऐलान किया था जिनमें से ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में यह सबसे पहले हो रहा है।

मिजोरम और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इन राज्यों में पहले चरण में बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म देंगे और सत्यापन के उन्हें जमा कराएंगे।

आयोग ने कहा है कि 28 जून 2026 तक जिन लोगों के फॉर्म ईआरओ को मिल जाएंगे, उनके नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here