Home दूसरी ख़बरें ईरान-अमेरिका बातचीत के बाद समझौता नहीं हो सका

ईरान-अमेरिका बातचीत के बाद समझौता नहीं हो सका

https://hindi.newsgate.press/

न्यूज़गेट प्रैस नेटवर्क

 ईरान और अमेरिका कई मुद्दों पर सहमत हुए लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर असहमति होने के कारण इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बाद समझौता नहीं हो सका। यह जानकारी ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने दी।

मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, श्बगाई ने कहा, “हमारे बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे विचार अलग-अलग थे और अंततः वार्ता किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रही।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आठ अप्रैल की रात ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते की घोषणा की थी जिसके बाद, ईरान और अमेरिका ने शनिवार को इस्लामाबाद में वार्ता की।

रविवार सुबह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस ने कहा कि ईरान और अमेरिका लंबी बातचीत के दौरान किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे हैं और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here