Home दूसरी ख़बरें मनमाना किराया नहीं ले सकेंगी निजी एंबुलेंस

मनमाना किराया नहीं ले सकेंगी निजी एंबुलेंस

https://hindi.thenewsgate.in
न्यूज़गेट प्रैस नेटवर्क

दिल्ली में निजी एंबुलेंसें अब मनमाना किराया वसूल नहीं कर सकेंगी। दिल्ली सरकार ने एंबुलेंस की अधिकतम दरें घोषित कर दी हैं। निजी एंबुलेंस सेवा देने वालों को इन दरों का पालन करने को कहा गया है।

दिल्ली में निजी एंबुलेंस के लिए जो नई दरें लागू की गई हैं उनके तहत सामान्य एंबुलेंस यानी पेशेंट ट्रांस्पोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर के लिए 1500 रुपए और उसके बाद हर किलोमीटर के लिए 100 रुपए की दरें तय की गई हैं। इसी तरह बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर के लिए दो हजार रुपए और इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 100 रुपए की दर निर्धारित की गई है। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर पर 4000 रुपए देने होंगे और इसके बाद हर किलोमीटर पर 100 रुपए चार्ज लगेगा।

असल में पिछले दिनों  कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें निजी एंबुलेंस चालकों ने थोड़ी सी ही दूरी के लिए मरीजों के परिजनों से निर्धारित दरों से कई गुना ज्यादा पैसे लिए हैं। इस मनमानी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। जो एंबुलेंस चालक व कंपनियां इन मानकों का पालन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here