न्यूज़गेट प्रेस नेटवर्क
सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी 8 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है।
सरकार ने इसके लिए न्यूनतम मूल्य 31 रुपए प्रति शेयर तय किया है।
यह इस बैंक के शेयरों के पिछले गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस 33.94 रुपए से लगभग 8.5 प्रतिशत डिस्काउंट पर है।
सरकार को इस बिक्री के माध्यम से लगभग 2,455 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह बिक्री गैर-खुदरा और खुदरा निवेशकों के लिए अलग चरणों में संचालित की जा रही है।
दीपम यानी डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के मुताबिक, यह ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खोल भी दिया गया है।







