दिल्ली में इस साल के शुरआती पांच महीनों में औसत एक्य़ूआई 211 दर्ज़ किया गया है जो पिचले कई साल की तुलना में कम है।
दावा किया गया है कि कोविड-19 वाले साल 2020 को छोड़ दें तो यह जनवरी से मई के बीच का पिछले आठ साल का न्यूनतम औसत एक्यूआई है।
सीएक्यूएम यानी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक पिछले साल यानी 2025 में इसी अवधि का औसत एक्यूआई 214, 2024 में 231, 2022 में 238 और 2018 में 243 रहा था।
आयोग का कहना है कि इस बार मई में भी हवा की गुणवत्ता सुधरी दिखी। मई महीने का औसत एक्यूआई 157 रहा, जबकि मई 2025 में यह 170 और मई 2024 में 223 था।
आयोग का कहना है कि 5 मई दिल्ली का सबसे साफ दिन रहा, जब एक्यूआई 86 तक गिर गया। इसी तरह 18 जनवरी को साल का सबसे प्रदूषित दिन रहा, जब एक्यूआई 440 दर्ज किया गया। 18 से 21 मई के बीच भीषण गर्मी रही और कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
गर्मी के बावजूद इस महीने 17.61 मिमी बारिश हुई, जिससे तापमान में कुछ राहत मिलने के साथ ही प्रदूषण भी कम हुआ।







