Home दूसरी ख़बरें भारत ने ईरान से जहाजों पर हमला न करने को कहा

भारत ने ईरान से जहाजों पर हमला न करने को कहा

https://hindi.newsgate.press/

सुशील कुमार सिंह 

पश्चिम एशिया संकट में एक नए घटनाक्रम के तहत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार रात, 31 जुलाई 2026 को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से बातचीत की और पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी शत्रुताओं पर भारत की गहरी चिंताओं को व्यक्त किया।

बताया जाता है की टेलीफोनिक बातचीत के दौरान, डॉ. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि किसी भी परिस्थिति में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले से बचा जाना चाहिए।

विदेश मंत्री नेअपने ईरानी समकक्ष को यह भी स्पष्ट किया कि भारत किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे हमले की निंदा करता है।

सोशल मीडिया पर ट्विटर संदेश में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्हें ईरान के दृष्टिकोण से मौजूदा घटनाक्रम और चल रही चर्चाओं की जानकारी दी गई।

विदेश मंत्री ने जोड़ा कि भारत हमेशा किसी भी संघर्ष की स्थिति को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है।